चार साल से बिना वीजा भारत में रह रहा नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया, दिल्ली पुलिस ने शुरू की डिपोर्टेशन की कार्रवाई

नई दिल्ली। साउथ वेस्ट दिल्ली की ऑपरेशन सेल ने एक अवैध नाइजीरियाई नागरिक को हिरासत में लेकर डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो पिछले चार साल से बिना वैध वीज़ा दस्तावेज़ों के भारत में रह रहा था। आरोपी की पहचान एपे एननना मलाची (39 वर्ष), निवासी एनुगुएजिके, नाइजीरिया के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, साउथ वेस्ट जिले की पुलिस ने अपने अधिकार क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर नज़र रखने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए विशेष टीमों का गठन किया था। इंस्पेक्टर राम कुमार (I/C AATS/SW) के नेतृत्व में और एसीपी विजयपाल तोमर के पर्यवेक्षण में एएसआई विनोद कुमार, एएसआई धर्मेंद्र, एचसी मोहित, एचसी नरेंद्र और एचसी प्रशांत की टीम को यह जिम्मेदारी दी गई थी कि वे ऐसे विदेशी नागरिकों की पहचान करें जो बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे हैं।

3 अक्टूबर 2025 को टीम को गुप्त सूचना मिली कि नांगल राया और वसंत कुंज साउथ इलाके में एक नाइजीरियाई नागरिक अवैध रूप से घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति से पहचान पत्र मांगे। पूछताछ में उसने बताया कि वह नाइजीरिया का रहने वाला है और 2021 में मेडिकल वीज़ा पर भारत आया था, जो 24 मई 2021 को समाप्त हो गया था। इसके बाद भी वह भारत में रहकर नियमों का उल्लंघन करता रहा।

पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि वह पहले बुराड़ी के लेबर चौक के पास रहता था, लेकिन हाल ही में पुलिस द्वारा विदेशी नागरिकों की सख्त जांच शुरू होने के कारण वह छिपने के लिए महीपालपुर में किराए का घर तलाशने आया था। पुलिस ने आवश्यक सत्यापन और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे थाना वसंत कुंज साउथ में दर्ज कर लिया और FRRO (Foreigners Regional Registration Office), नई दिल्ली के माध्यम से डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई उनके “ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी” का हिस्सा है, जिसके तहत राजधानी में अवैध प्रवासियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य कानून व्यवस्था को मजबूत करना और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान