जाहांगीरपुरी में महिला ड्रग पैडलर गिरफ्तार, 33 ग्राम स्मैक बरामद

दिल्ली पुलिस की उत्तर-पश्चिम जिला टीम की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2025।
दिल्ली पुलिस के उत्तर-पश्चिम जिले की टीम ने नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए एक महिला ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 33 ग्राम स्मैक बरामद की है। गिरफ्तार महिला की पहचान एम (34 वर्ष), निवासी जहांगीरपुरी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले कुछ महीनों से ड्रग सप्लाई के अवैध धंधे में लिप्त थी और मांग पर ग्राहकों को स्मैक उपलब्ध कराती थी। उसने पूछताछ में बताया कि वह आसान पैसे कमाने के लालच में इस अपराध में शामिल हुई।

जानकारी के मुताबिक, 25 अक्टूबर को थाना जहांगीरपुरी के एसआई सुरेंद्र, एचसी दिनेश, एचसी नित्यानंद, महिला एचसी शकुंतला, कॉन्स्टेबल अनिल और कॉन्स्टेबल भीमराज क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक महिला नशे का सौदा करने आ रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और संदिग्ध महिला को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से पारदर्शी पॉलिथिन में रखे 33 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

इस मामले में थाना जहांगीरपुरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और जांच शुरू की गई। पूछताछ के दौरान महिला ने खुलासा किया कि वह स्मैक जहांगीरपुरी निवासी एक अन्य महिला एम पत्नी एस से खरीदती थी, जो इस नेटवर्क की मुख्य सप्लायर बताई जा रही है। पुलिस अब मुख्य सप्लायर और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

उत्तर-पश्चिम जिले के डीसीपी भिषम सिंह (IPS) ने बताया कि नशे के खिलाफ दिल्ली पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि समाज को इस घातक जाल से मुक्त किया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार