ड्रग्स, अपराध, गैंग, डंकी रूट माइग्रेशन आदि की रोकथाम के लिए से पहले ही कदम उठाना होगा: डा. सागर प्रीत हुड्डा विशेष पुलिस आयुक्त दिल्ली

( गुणवत्तायुक्त शिक्षा, कौशल व जागरूकता से ही हरियाणा में ड्रग्स, अपराध व डंकी रूट माइग्रेशन पर लगेगा लगाम: डा. सागर प्रीत हुड्डा- हरियाणा से संबंधित दिल्ली विवि के शिक्षाविदों ने किया अंतरराष्ट्रीय विचार गोष्ठी का आयोजन, दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त डा.सागर प्रीत हुड्डा रहे मुख्य वक्ता ।)

( विजय गौड़ ब्यूरो चीफ ) दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त, डा.सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में ड्रग्स, अपराध व डंकी रूट माइग्रेशन के बढ़ते खतरे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने में शिक्षाविदों की भूमिका सबसे अहम होगी । उन्होंने कहा कि गुणवत्तायुक्त शिक्षा से ही विकसित समाज व देश की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। विकसित हरियाणा के सपने को साकार करने के लिए भी बच्चों व युवाओं को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करना होगा, जिससे वे ड्रग्स, अपराध व डंकी रूट माइग्रेशन के दुष्परिणामों से अवगत होकर इससे दूर रह सकें । उन्होंने कहा कि गुणवत्तायुक्त शिक्षा ग्रहण कर हमारे युवा सरकारी व निजी क्षेत्र में बेहतर रोजगार हासिल करने भी सफलता हासिल कर सकेंगे। डा.सागर प्रीत हुड्डा हरियाणा से संबंधित दिल्ली विवि के शिक्षाविदों की तरफ से नई दिल्ली के वाईएमसीए में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विचार गोष्ठी को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे।

स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो.पीवी खत्री ने इस गोष्ठी की अध्यक्षता की। इस मौके पर प्रो.गीता सिंह, डा.मोहित बल्हारा, डा.विवेक धनखड़, डा.अमित खरब, डा.मनोज चहल, डा.पंकज लाठर, डा.सुमित, डा.अतुल, मोहित मलिक, सोनीपत से पूर्व एईओ जगवीर मलिक आदि ने विशेष पुलिस आयुक्त डा. सागर प्रीत हुड्डा को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।
डा.सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि ड्रग्स, अपराध, गैंग, डंकी रूट माइग्रेशन आदि की रोकथाम को लेकर स्थिति पूरी तरह से खराब होने से पहले ही कदम उठाना होगा। उन्होंने कहा कि समाज के सभी तबकों को बढ़ चढ़कर सरकार व प्रशासन के साथ मिलकर जनजागरण अभियान चलाना होगा। लोगों को जागरूक करने में सर्वखाप पंचायतों के साथ शिक्षाविदों की भूमिका सबसे निर्णायक होगी । उन्होंने कहा कि ऐसे गंभीर विषय पर हरियाणा से संबंधित दिल्ली विवि के शिक्षाविदों की तरफ से विचार गोष्ठी का आयोजन दूरगामी परिणाम देगा। उन्होंने भरोसा जताया कि बाहर रहने वाले हरियाणा के शिक्षाविद, अधिकारी, वकील, पत्रकार, डॉक्टर आदि प्रोफेशनल्स अपने प्रदेश व समाज और विशेषकर अपनी युवा पीढ़ी को बचाने के लिए जनजागरण अभियान का हिस्सा बनेंगे व दूसरों को भी इसमें शामिल होने के लिए जागरूक करेंगे। डा.सागर प्रीत हुड्डा ने युवाओं से कहा कि विदेश अगर जाना ही चाहते हैं तो वैध तरीके से जाएं।

शिक्षाविद डॉ.मोहित बल्हारा ने कहा कि डंकी रूट से विदेश जाने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। ऐसे में सरकार व प्रशासन को एजेंटों पर शिकंजा कसना होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब से सटे हरियाणा के अधिकतर जिलों में ड्रग्स के केसों में भी वृद्धि हुई है। समय रहते हम सभी को सचेत होना पड़ेगा । अवैध तरीके से युवाओं को विदेश में भेजने वाले एजेंट सपने दिखाकर व लाखों रुपये ठग कर उनकी जिंदगी बर्बाद कर देतें हैं। कई बार बेरोजगारी से त्रस्त युवा हताशा में भी अपनी जमीन-जायदाद बेचकर लाखों रुपये कर्ज लेकर डंकी रूट से विदेश पलायन को मजबूर हो जाता है । उन्होंने जोर देकर कहा कि डंकी रूट माइग्रेशन से हरियाणा के युवाओं को हर हाल में बचाना होगा । जिस तरह से अमेरिका ने भारतीयों को निर्वासित किया है उससे युवाओं व उनके अभिभावकों को भी सबक लेना चाहिए ।
दिल्ली से ब्यूरो चीफ विजय गौड़ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    भारत मंडपम में शुरू हुआ AAHAR 2026, 17 देशों के 1800 से अधिक प्रदर्शक जुटे

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में खाद्य और हॉस्पिटैलिटी उद्योग के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में से एक AAHAR 2026 का भव्य आगाज़ हुआ। इस पांच दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य…

    5 साल से फरार पैरोल जंपर ‘योगेश उर्फ टिल्लू’ गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

    द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी और पैरोल जंपर योगेश उर्फ टिल्लू को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत मंडपम में शुरू हुआ AAHAR 2026, 17 देशों के 1800 से अधिक प्रदर्शक जुटे

    • By Leema
    • March 12, 2026
    भारत मंडपम में शुरू हुआ AAHAR 2026, 17 देशों के 1800 से अधिक प्रदर्शक जुटे

    5 साल से फरार पैरोल जंपर ‘योगेश उर्फ टिल्लू’ गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

    • By Leema
    • March 12, 2026
    5 साल से फरार पैरोल जंपर ‘योगेश उर्फ टिल्लू’ गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

    द्वारका में हरियाणा से लाई जा रही 1500 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

    • By Leema
    • March 12, 2026
    द्वारका में हरियाणा से लाई जा रही 1500 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

    दिल्ली पुलिस / क्राइम एवं जी जी आई पी यूनिवर्सिटी की प्रधान भागीदारी के साथ ड्रग्स सेवन उन्मूलन पर हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जेएसएस

    • By Leema
    • March 12, 2026
    दिल्ली पुलिस / क्राइम एवं जी जी आई पी यूनिवर्सिटी की प्रधान भागीदारी के साथ ड्रग्स सेवन उन्मूलन पर हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जेएसएस

    देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति

    • By Leema
    • March 12, 2026
    देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता