तरुण मित्र परिषद ने स्वर्ण जयंती पर शिक्षा व स्वास्थ्य सहायता से बदली हजारों ज़िंदगियाँ

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर 2025:
तरुण मित्र परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह के अवसर पर आज प्यारेलाल भवन, आई.टी.ओ., नई दिल्ली में एक प्रेरणादायक, गरिमामय एवं सेवा-भाव से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली के माननीय महापौर श्री राजा इकबाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए परिषद के संस्थापक एवं वर्तमान अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जैन ने परिषद की पाँच दशकों से अधिक की समाजसेवी यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा, दृढ़ संकल्प और सामूहिक प्रयास ही तरुण मित्र परिषद की निरंतर प्रगति और प्रभाव का मूल आधार रहे हैं।

परिषद के महासचिव एवं निगम पार्षद श्री मनोज कुमार जैन ने जानकारी दी कि स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत 500 से अधिक जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप, सहायक पाठ्य-पुस्तकें, स्टेशनरी सामग्री एवं ट्रैक सूट प्रदान किए गए।

इस वर्ष परिषद ने एक नई और सराहनीय पहल करते हुए प्रत्येक विद्यार्थी को ₹50,000 की मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी उपहार स्वरूप प्रदान की, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग एवं पोलियो कैलिपर्स, तथा जरूरतमंद महिलाओं को बैटरी संचालित इलेक्ट्रिक सिलाई मशीनें प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

अपने संबोधन में माननीय महापौर श्री राजा इकबाल सिंह ने तरुण मित्र परिषद के सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि समाजसेवी संस्थाओं के सक्रिय सहयोग के बिना किसी भी सरकारी प्रयास की पूर्णता संभव नहीं है। उन्होंने बच्चों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु परिषद द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री मनोज मैदिरत्ता, संस्थापक, मै. जीवन पब्लिशिंग हाउस; श्रीमती अल्का राघव, निगम पार्षद; परिषद की संरक्षिका सुश्री सुधा गुप्ता तथा धर्मपाल–सत्यपाल चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने परिषद की सेवा-प्रधान पहलों की सराहना करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने के प्रयासों को अनुकरणीय बताया।

  • Leema

    Related Posts

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक सौगात प्रस्तुत करते हुए गायक अमरजीत सिंह बिजली ने अपने नवीनतम आधिकारिक म्यूज़िक वीडियो “शिव का रूप” को रिलीज़…

    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    Delhi Police की क्राइम ब्रांच ने मयूर विहार फेज-1 इलाके में हुए हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में वांछित शातिर अपराधी सरफराज उर्फ फराज (28) को गिरफ्तार कर लिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    • By Leema
    • February 15, 2026
    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    • By Leema
    • February 15, 2026
    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    • By Leema
    • February 15, 2026
    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    दिल्ली पुलिस रेज़िंग डे पर IMWA Women’s XI की शानदार जीत, 60 रन के लक्ष्य को किया आसानी से पार

    • By Leema
    • February 14, 2026
    दिल्ली पुलिस रेज़िंग डे पर IMWA Women’s XI की शानदार जीत, 60 रन के लक्ष्य को किया आसानी से पार