दिल्ली के गुलाबी बाग में सक्रिय ऑटो लिफ्टर-लुटेरा गिरफ्तार

उत्तर जिला पुलिस की गुलाबी बाग थाने की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक कुख्यात ऑटो लिफ्टर और लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय रोहित उर्फ नितिन के रूप में हुई है, जो पिछले चार वर्षों से अपराध में लिप्त था। पुलिस ने चोरी की एक स्कूटी और ₹14,000 नकद भी बरामद किए हैं।

शिकायतकर्ता दीपक पजवानी ने अपनी स्कूटी चोरी की शिकायत 24 मई को ऑनलाइन दर्ज कराई थी। इसके बाद जांच में जुटी पीपी अंधा मुगल की टीम ने करीब 80 CCTV फुटेज खंगाले और आरोपी को ट्रैक करते हुए किशनगंज रेलवे लाइन के पास से धर दबोचा।

पूछताछ में रोहित ने नशे की लत और पैसे की ज़रूरत के चलते वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसने यह भी कबूला कि 25/26 मई की रात उसने प्रताप नगर मेट्रो पार्किंग में एक व्यक्ति की जेब से ₹24,000 चोरी किए थे।

उसके सहयोगी 14 वर्षीय किशोर को भी गिरफ्तार किया गया, जो आज़मगढ़ (यूपी) का रहने वाला है और काम की तलाश में दिल्ली आया था। दोनों मिलकर स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस अब आगे की जांच में जुटी है और आरोपियों से अन्य मामलों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 18 फरवरी 2026:दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़े स्तर पर चलाए जा रहे फर्जी कमेटी घोटाले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी चंदरदीप चमोली उर्फ ‘मास्टर…

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बाजारों में सिलसिलेवार रात की चोरियों का खुलासा करते हुए 22 वर्षीय आरोपी पीयूष तुलस्वानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बदले की भावना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    • By Leema
    • February 18, 2026
    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    • By Leema
    • February 18, 2026
    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड