दिल्ली क्राइम ब्रांच की कार्रवाई: अलवर से नाबालिग बरामद, एक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की मानव तस्करी विरोधी इकाई (AHTU) ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को राजस्थान के अलवर से बरामद किया है। इस अभियान में एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है।

यह मामला दिल्ली के समायपुर बादली थाने में दर्ज था, जहां 6 नवंबर 2024 को लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी गई थी। अपराध शाखा की टीम, जिसमें इंस्पेक्टर इना कुमारी के नेतृत्व में कई अधिकारी शामिल थे, ने दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर और अलवर में लगातार छापेमारी की। मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया एनालिसिस और स्थानीय पूछताछ की मदद से पुलिस ने आखिरकार लड़की का सुराग पा लिया।

जांच में सामने आया कि लड़की को एक अन्य युवती ने बहला-फुसलाकर अलवर ले गई थी। आरोप है कि उसे झूठे विवाह का लालच दिया गया और कुछ पैसे देने का वादा किया गया था। इस साजिश के तहत उसे एक आधार कार्ड दिया गया, जिसमें उम्र 23 साल लिखी थी और उससे कहा गया कि वह खुद को इसी उम्र की बताए, जिससे उसे पैसे मिल सकें।

दिल्ली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना न सिर्फ पीड़िता के परिजनों ने की बल्कि स्थानीय पुलिस ने भी इस ऑपरेशन की प्रशंसा की। फिलहाल, मामले की आगे की जांच स्थानीय पुलिस के जिम्मे है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार