दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब का तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच की पूर्वी रेंज-II टीम ने एक अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय शिवराज के रूप में हुई, जो बेगमपुर, दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से 109 कार्टन अवैध शराब बरामद की, जिसमें 4450 क्वार्टर और 240 बोतल शामिल थीं। यह शराब केवल हरियाणा में बिक्री के लिए थी। इसके अलावा, शराब की तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा टाटा ऐस (छोटा हाथी) वाहन भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस टीम को 14 फरवरी को सूचना मिली थी कि रोहिणी सेक्टर 36 के पास एक टाटा ऐस पिकअप वैन अवैध शराब की सप्लाई कर रही है। टीम ने मौके पर छापा मारकर वाहन को रोका और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शिवराज ने बताया कि वह यह शराब सोनिपत, हरियाणा से लेकर आया था और इसे आउटर दिल्ली में सप्लाई करने वाला था। यह काम उसे सुंदर नाम के व्यक्ति ने सौंपा था, जिससे उसकी मुलाकात दो महीने पहले हुई थी। सुंदर ने उसे जल्दी पैसा कमाने का लालच दिया था, जिसके बाद उसने अवैध शराब की सप्लाई शुरू कर दी।

इस मामले में दिल्ली आबकारी अधिनियम की धाराओं 33/38/58 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार