दिल्ली में ई-सिगरेट तस्करी का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने शाहदरा जिले में एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए ई-सिगरेट की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास जाल बिछाया और मौके से 26 वर्षीय मयंक गिरी गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 600 ई-सिगरेट बरामद की हैं, जिन्हें तीन बैग में छिपाकर रखा गया था।

STF को 7 फरवरी को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से ई-सिगरेट की तस्करी हो रही है। जांच के बाद एक विशेष टीम बनाई गई, जिसमें ASI सुनील कुमार, ASI अभिमन्यु राठी, ASI अमित, HC रवि, HC सचिन, HC नितिन और HC अनुज शामिल थे। टीम का नेतृत्व SI अजय तोमर कर रहे थे और पूरे ऑपरेशन की निगरानी ACP ऑपरेशन गुरुदेव सिंह के नेतृत्व में हुई।

गिरफ्तार आरोपी मयंक गिरी ने पूछताछ में बताया कि वह जनकपुरी निवासी गौरव के इशारे पर यह काम कर रहा था। गौरव उसे व्हाट्सऐप कॉल के जरिए लोकेशन भेजता था और डील फाइनल होने के बाद पैसे जमा करने की जानकारी देता था। इस धंधे में मयंक को अच्छा कमीशन मिलता था, जिससे वह जल्दी पैसा कमाने की चाहत में इस अवैध कारोबार में शामिल हो गया।

पुलिस जांच में पता चला कि मयंक BBA पासआउट है, लेकिन अच्छी नौकरी न मिलने के कारण उसने अपराध की राह पकड़ ली। इससे पहले भी वह कॉल सेंटर धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार हो चुका है और उसके खिलाफ FIR दर्ज है। STF ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार