दिल्ली में प्रदूषण पर सख्त कार्रवाई: 24 घंटे में 11,000 से ज्यादा चालान, सड़कों से 12,000 MT कचरा हटाया गया

दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने सख्त कदम तेज कर दिए हैं। राजधानी में बीते 24 घंटे के अंदर प्रदूषण फैलाने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ रिकॉर्ड स्तर पर अभियान चलाया गया, जिसके तहत 11,776 चालान जारी किए गए हैं। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में कई विभागों और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने संयुक्त कार्रवाई की है, जिसके चलते इस साल का AQI पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर बना हुआ है।

सरकार की मल्टी-सेक्टर रणनीति के तहत सफाई, कचरा प्रबंधन, धूल नियंत्रण और वाहन प्रदूषण पर एक साथ कार्रवाई हो रही है। नगर निकायों ने 12,164 MT से अधिक कचरा हटाया, जबकि 2,068 किलोमीटर सड़कों को मैकेनिकल स्वीपिंग से साफ किया गया। पानी के छिड़काव और मैकेनिकल स्वीपिंग के जरिए 9,400 किलोमीटर से अधिक सड़कें कवर की गईं। साथ ही एंटी-स्मॉग गन ने 5,528 किलोमीटर क्षेत्र में धूल को दबाने का काम किया।

निर्माण स्थलों पर 160 एंटी-स्मॉग गन तैनात की गई हैं, वहीं शहर में औसतन 30,000 MT लिगेसी वेस्ट का बायोमाइनिंग किया गया है। साथ ही प्रदूषण से जुड़े शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की गई, जहां 311, ग्रीन दिल्ली ऐप, SAMEER और सोशल मीडिया के जरिए आई कुल 57 शिकायतों का समाधान किया गया।

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण फैलाने वाले भारी वाहनों पर भी शिकंजा कसा है। शहर में एंट्री से रोके गए 542 गैर-जरूरी ट्रकों को वापस भेजा गया, वहीं ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए 34 स्थानों पर जाम हटाया गया है।

पर्यावरण मंत्री सिरसा ने राजधानीवासियों से अपील की कि सरकार के साथ सहयोग करें। उन्होंने कहा कि विभाग 24×7 युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना नागरिकों के सहयोग के बिना संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार वैज्ञानिक आधार पर पूरे साल प्रदूषण कम करने के लिए नई और प्रभावी रणनीतियां तैयार कर रही है।

सरकार का दावा है कि ये प्रयास आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा को और साफ व सुरक्षित बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

  • Leema

    Related Posts

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक सौगात प्रस्तुत करते हुए गायक अमरजीत सिंह बिजली ने अपने नवीनतम आधिकारिक म्यूज़िक वीडियो “शिव का रूप” को रिलीज़…

    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    Delhi Police की क्राइम ब्रांच ने मयूर विहार फेज-1 इलाके में हुए हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में वांछित शातिर अपराधी सरफराज उर्फ फराज (28) को गिरफ्तार कर लिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    • By Leema
    • February 15, 2026
    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    • By Leema
    • February 15, 2026
    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    • By Leema
    • February 15, 2026
    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    दिल्ली पुलिस रेज़िंग डे पर IMWA Women’s XI की शानदार जीत, 60 रन के लक्ष्य को किया आसानी से पार

    • By Leema
    • February 14, 2026
    दिल्ली पुलिस रेज़िंग डे पर IMWA Women’s XI की शानदार जीत, 60 रन के लक्ष्य को किया आसानी से पार