परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने DTC बोर्ड बैठक में पेश किया स्मार्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ब्लूप्रिंट

नई दिल्ली, 14 मई 2025:
दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित DTC बोर्ड बैठक में राजधानी के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को आधुनिक, स्वच्छ और डिजिटल बनाने को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार से लेकर स्मार्ट किराया प्रणाली, मल्टीलेवल पार्किंग और प्रदूषण जांच केंद्र तक के प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि राजधानी के नागरिकों को एक विश्वसनीय, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल यातायात व्यवस्था मिले। EV चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत करने के लिए राजघाट डिपो में पांच करोड़ रुपये की लागत से चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा, जिससे दिल्ली को EV राजधानी बनाने की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ाए जा सकें।

DTC जल्द ही UPI और कार्ड-आधारित टिकटिंग सेवा की शुरुआत करेगा, जिससे टिकट प्रिंटिंग का खर्च घटेगा और वित्तीय बोझ भी कम होगा। राजघाट, हसनपुर और कालकाजी डिपो में इसका पायलट प्रोजेक्ट पहले ही शुरू हो चुका है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक बसों के किराये में विशेष छूट विभिन्न एजेंसियों को दी जाएगी, जिससे दिल्ली पुलिस, सरकारी और निजी संस्थान, यहां तक कि फिल्म निर्माता भी इन बसों का उपयोग कर सकेंगे।

बोर्ड बैठक में बाबा बंदा बहादुर मार्ग और सुखदेव विहार डिपो को मल्टीलेवल पार्किंग व कमर्शियल हब के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी पास हुआ। यह प्रोजेक्ट सरकारी कंपनी EPIL द्वारा बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय भार के तैयार किया जाएगा।

साथ ही, नए वाहन फिटनेस और प्रदूषण जांच केंद्र की स्थापना से हर साल 72,000 वाहनों की जांच संभव हो सकेगी, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित होगा।

दिल्ली सरकार अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़े कर्मियों और आम नागरिकों के लिए सात नए ट्रेनिंग कोर्स भी शुरू करने जा रही है, जिससे सुरक्षा, सेवा और संचालन को बेहतर बनाया जा सकेगा। इससे न केवल सेवा की गुणवत्ता बढ़ेगी बल्कि DTC को 3.5 करोड़ रुपये की आमदनी भी होगी।

डॉ. पंकज सिंह ने स्पष्ट किया कि यह केवल परिवहन सुधार नहीं, बल्कि दिल्ली के भविष्य का निर्माण है। बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल सेवाएं और हरित ऊर्जा के समावेश से दिल्ली देश की सबसे स्मार्ट और ईको-फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट व्यवस्था वाली राजधानी बनने की ओर अग्रसर है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान