“भव्य पदयात्रा के साथ परवेश वर्मा का नामांकन, सफाई कर्मियों का सम्मान”

नई दिल्ली: भाजपा नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल किया। विंडसर प्लेस से जमनगर हाउस तक 3 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में हज़ारों समर्थकों का सैलाब उमड़ा। यह रैली वर्मा के प्रति जनता के गहरे विश्वास और समर्थन का प्रतीक बनी।

नामांकन से पहले वर्मा ने गौरी शंकर मंदिर, कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर और महर्षि वाल्मीकि मंदिर में आशीर्वाद लिया। वाल्मीकि मंदिर में उन्होंने सफाई कर्मियों को अपने हाथों से जूते पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें दिल्ली का सच्चा नायक बताया।

जमनगर हाउस में समर्थकों को संबोधित करते हुए वर्मा ने कहा, “यह यात्रा सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि हर दिल्लीवासी की है। बदलाव का समय आ चुका है।” उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता उनके झूठे वादों को पहचान चुकी है।

इस भव्य शुरुआत ने यह संकेत दिया है कि वर्मा नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के गढ़ को चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भाजपा ने इसे अपनी बढ़ती ताकत का सबूत बताया है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार