मुंबई में हिंदी पत्रकारिता दिवस का आयोजनसंचार माध्यमों से वैश्विक बनीं हैं भारतीय भाषाएं: प्रो.संजय द्विवेदी

समाचार सादर प्रकाशनार्थ…


मुंबई। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक प्रो.संजय द्विवेदी का कहना है कि डिजिटल मीडिया का सूरज कभी नहीं डूबता, इसका कोई भूगोल नहीं है। जो डिजिटल पर है,वह सब कुछ ग्लोबल होने की संभावना से भरा हुआ है।

वे मुंबई हिंदी पत्रकार संघ द्वारा बांद्रा स्थित उत्तर भारतीय संघ के सभागार में ‘हिंदी सेवी सम्मान’ को मुख्य वक्ता की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास -विकास की चर्चा करते हुए कहा कि सिर्फ 200 वर्षों की यात्रा में जो विकास हिंदी ने किया है, उसका सर्वाधिक श्रेय संचार माध्यमों को है। इतनी तेजी से कोई भाषा नहीं फैली, जबकि देश का प्रभु वर्ग आज भी औपनिवेशिक दासता का शिकार है और ‘अंग्रेजियत’ से भरा हुआ है। मीडिया, मनोरंजन के माध्यमों ने हिंदी के विकास में ऐतिहासिक योगदान दिया है। उन्होंने कहा डिजिटल दुनिया में हमारी सभी भारतीय भाषाएं वैश्विक हो चुकी हैं। भारत की सांस्कृतिक, बौध्दिक, आध्यात्मिक संपदा की वाहक बनकर ये भाषाएं हमारी ‘साफ्ट पावर’ की प्रसारक बनीं हैं। दुनिया का भारत के प्रति बदलता नजरिया इसका परिणाम है।
उन्होंने कहा कि पं युगल किशोर शुक्ल द्वारा ‘उदंत मार्तण्ड’ के रूप में रोपा गया हिंदी पत्रकारिता का पौधा आज वटवृक्ष बन गया। उन्होंने कहा हिंदी पत्रकारिता में इस देश के सपने, आकांक्षाएं, आर्तनाद, दुःख, आंदोलन सब व्यक्त हो रहे हैं। उनका कहना था कि हिंदी और भारतीय भाषाएं न्याय और मानवाधिकार की भाषाएं हैं, क्योंकि वे आम आदमी को केंद्र में रखकर काम कर रही हैं।
भाषाएं संघर्ष की नहीं संवाद का माध्यम:शेलार
महाराष्ट्र शासन के मंत्री और मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि भाषाएं संघर्ष नहीं संवाद का माध्यम हैं। सभी भारतीय भाषाओं का अपना सम्मान और महत्व है। राजनीतिक कारणों से भाषाई विवाद खड़ा करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि मराठीभाषी संपादकों सर्वश्री विष्णुराव पराड़कर, माधवराव सप्रे, रामकृष्ण खाडिलकर, थत्ते जी का हिंदी पत्रकारिता को संस्कारित और स्थापित करने में बहुत बड़ा योगदान है।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री प्रताप सरनाइक, पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी, विधायक राजहंस सिंह, बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय, अंधेरी के विधायक मुरजी पटेल, सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी की उपस्थिति में पत्रकार सर्वश्री विमल मिश्र (नवभारत टाइम्स से सेवानिवृत्त), साहिल जोशी (प्रबंध संपादक,आजतक), यतेंद्र सिंह यादव और फिल्म गीतकार समीर, उद्योगपति ज्ञानप्रकाश सिंह, चिकित्सा शिक्षा से जुड़े प्रो.बृजेश मिश्र का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के आयोजक संस्था के अध्यक्ष श्री आदित्य दुबे , महामंत्री श्री विजय सिंह कौशिक ने अतिथियों का स्वागत किया।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार