मुद्रास्फीति दर में ऐतिहासिक गिरावट, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी : PHDCCI

देश में खुदरा महंगाई दर में बड़ी राहत देखने को मिली है। अप्रैल 2025 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई दर घटकर 3.16% पर आ गई है, जो पिछले साल अप्रैल 2024 के मुकाबले सबसे कम है। यह जुलाई 2019 के बाद से सबसे निचली सालाना हेडलाइन महंगाई दर है। फिक्की की उद्योग संस्था PHDCCI के अध्यक्ष हेमंत जैन ने इसे अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत बताया है।

उन्होंने कहा कि अप्रैल में CPI और खाद्य महंगाई दर में यह नरमी मुख्य रूप से सब्जियां, दालें, फल, मांस-मछली, अनाज और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की कीमतों में गिरावट के चलते आई है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल 2025 में ग्रामीण CPI 2.92% और शहरी CPI 3.36% रही, जो अप्रैल 2024 में क्रमश: 5.43% और 4.11% थी।

जैन ने उम्मीद जताई कि RBI अब अगली मौद्रिक नीति समिति (MPC) बैठक में ब्याज दरों में कटौती का फैसला ले सकता है, जिससे उद्योगों का कर्ज बोझ कम होगा और निवेश को गति मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में अच्छे मानसून की संभावना और कच्चे तेल की कीमतों के 60 से 65 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में रहने का अनुमान है, जिससे निजी उपभोग व्यय को बल मिलेगा और समग्र आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार