रामवाटिका में सजेगा फिर भक्ति का रंगमंच, रामलीला दर्शन 2025 की तैयारियाँ शुरू

श्री सनातन धर्म लीला समिति, करोलबाग द्वारा आगामी 22 सितंबर 2025 से रामवाटिका ग्राउंड में आयोजित होने वाले ‘श्री रामलीला दर्शन 2025’ कार्यक्रम की तैयारियों का श्रीगणेश हो गया है। इसी क्रम में आयोजन समिति की प्रथम बैठक आज लक्ष्मीनारायण मंदिर, जोशी रोड पर आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री अशोक कपूर ने की, जबकि संस्थापक सदस्य आचार्य रामगोपाल शुक्ल की विशेष उपस्थिति रही। बैठक का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ, जिसके बाद मंत्री श्री प्रवीण कपूर ने गत बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई।

प्रवीण कपूर ने जानकारी दी कि इस वर्ष की रामलीला के लिए रामवाटिका ग्राउंड की बुकिंग पूरी हो चुकी है तथा बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है। महामंत्री श्री विष्णु गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष श्री सलेकचंद की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया कि 31 अगस्त 2025 को भूमि पूजन समारोह भव्य रूप से संपन्न किया जाएगा।

बैठक में मंच का ले-आउट भी प्रस्तुत कर अनुमोदित किया गया और सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंप दी गईं ताकि आयोजन में कोई कमी न रह जाए।

बैठक के समापन पर आचार्य रामगोपाल शुक्ल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से गत वर्षों की भांति समर्पित भाव से रामलीला मंचन में सहयोग करने की अपील की।
बैठक का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार