शालीमार बाग और अशोक विहार में BJP प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे, CM रेखा गुप्ता बोलीं: “विकास की राजनीति ही हमारी पहचान”

दिल्ली नगर निगम उपचुनावों के लिए आज शालीमार बाग और अशोक विहार में बीजेपी प्रत्याशियों ने जोरदार माहौल में नामांकन दाखिल किए। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इन कार्यक्रमों में खुद मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी का हर कार्यकर्ता जनसेवा के लिए समर्पित है और यह उपचुनाव सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि दिल्ली के लिए स्वच्छ, पारदर्शी और विकास-केंद्रित शासन चुनने का मौका है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहले शालीमार बाग-बी वार्ड 56 से उम्मीदवार अनीता जैन और फिर अशोक विहार वार्ड 65 से उम्मीदवार वीना असीजा के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया। हवन और पूजा के बाद उन्होंने दोनों क्षेत्रों में रोड शो किया, जहां भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। CM ने कहा कि पार्टी ने इन वार्डों में मेहनती, अनुभवी और प्रतिबद्ध महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को मजबूती देंगी।

शालीमार बाग का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह इलाका अपनी धार्मिक और सामाजिक सक्रियता के लिए हमेशा खास रहा है। उन्होंने बताया कि MLA और अब मुख्यमंत्री बनने को वह अपने लिए नहीं, बल्कि जनता द्वारा दिए गए सम्मान और विश्वास के रूप में देखती हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और निवासियों की एकजुटता ने शालीमार बाग को दिल्ली के सबसे सुव्यवस्थित और प्रगतिशील क्षेत्रों में बदल दिया है।

CM गुप्ता ने बताया कि पिछले आठ महीनों में न केवल शालीमार बाग बल्कि पूरे दिल्ली में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिली है। झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवारों की समस्याओं का हल, व्यापारियों की प्रशासनिक दिक्कतों को सरल करना, महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा, स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम और कम्प्यूटर लैब की स्थापना जैसे मुद्दों पर लगातार काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि शालीमार बाग के स्कूल, सामुदायिक भवन और सड़कों से जुड़े पुराने लंबित प्रोजेक्ट भी तेज गति से पूरे किए जा रहे हैं।

विपक्ष पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता झूठे वादों और प्रचार की सच्चाई जानती है। उन्होंने कहा, “हम खोखले वादे नहीं करते, हम काम करके दिखाते हैं।” उन्होंने दावा किया कि केंद्र और नगर निगम दोनों में बीजेपी ने विकास के नए मानक स्थापित किए हैं।

अंत में मुख्यमंत्री ने 30 नवंबर को होने वाले मतदान में बड़ी संख्या में लोगों से BJP प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने बताया कि MCD उपचुनाव की सभी 12 सीटों पर पार्टी ने मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं और उन्हें भरोसा है कि दिल्ली एक बार फिर बीजेपी पर अपना विश्वास जताएगी।

  • Leema

    Related Posts

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    रोहिणी जिले में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल के लेबर रूम से नवजात शिशु के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मासूम को सुरक्षित…

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    राजधानी दिल्ली की सड़कों को गड्ढामुक्त, मजबूत और धूल-रहित बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 802 करोड़ रुपये की व्यापक सड़क पुनर्विकास परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    • By Leema
    • February 17, 2026
    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी

    • By Leema
    • February 17, 2026
    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी