शाहदरा पुलिस की कार्रवाई: मोबाइल स्नैचर्स गिरफ्तार, नकदी और फोन बरामद

दिल्ली के जगतपुरी इलाके में मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को शाहदरा पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और 3,500 रुपये बरामद किए हैं।

घटना 21 मार्च 2025 की रात करीब 8:45 बजे की है, जब एक महिला अपने घर लौट रही थी। जैसे ही उसने अपने पति को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला, दो अज्ञात युवक आए और झपट्टा मारकर फोन छीनकर फरार हो गए। फोन के कवर में 10,000 रुपये नकद भी रखे थे। पीड़िता की शिकायत पर जगतपुरी थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई।

पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद से एक आरोपी की पहचान मोहम्मद जफर उर्फ लड्डू (27) के रूप में की। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी राहुल सिंह (26) का नाम भी उगल दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल और नकदी बरामद कर ली।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की इस तेज़ कार्रवाई से इलाके में राहत महसूस की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार