शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, 4 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। शाहदरा जिले की एएटीएस (Anti Auto Theft Squad) टीम ने एक कुख्यात वाहन चोर को गिरफ्तार कर अंतर-जिला वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश किया है। आरोपी के कब्जे से चार चोरी की दोपहिया वाहन बरामद की गई हैं और चार मामलों का खुलासा हुआ है। पकड़ा गया आरोपी 18 आपराधिक मामलों में पहले से शामिल रह चुका है और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करता था।

हाल के दिनों में शाहदरा जिले में लगातार दोपहिया वाहन चोरी की वारदातें बढ़ रही थीं। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एएटीएस टीम को इलाके में चोरी की घटनाओं की जांच करने और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर अपराधियों की पहचान करने के निर्देश दिए गए। एसीपी ऑपरेशन्स शाहदरा श्री मोहिंदर सिंह के पर्यवेक्षण में एसआई विक्रांत चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें हेड कांस्टेबल अनुज, उमेश, कृष्णपाल, कांस्टेबल क्लेवर और अजय शामिल थे।

13 अक्टूबर को टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल पर एमसीडी पार्किंग, सीबीडी ग्राउंड (क्रॉस रिवर मॉल के पास) के इलाके में आने वाला है। टीम ने तत्काल घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान धर्मवीर उर्फ पुड्डी उर्फ रवि उर्फ अभिषेक (30 वर्ष), निवासी जगतपुरी, मांडोली रोड, मानसरोवर पार्क, शाहदरा के रूप में हुई। उसके पास से एक चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (DL 5S BQ 6511) बरामद हुई, जो मानसरोवर पार्क थाने से चोरी की गई थी।

गहन पूछताछ और जांच के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीन और चोरी की दोपहिया वाहन बरामद कीं — होंडा एक्टिवा(DL5SCV7203), हीरो स्प्लेंडर (DL5SCJ2883) और टीवीएस ज्यूपिटर (DL5SDC0303)। ये वाहन हरि विहार, सीमापुरी और नंद नगरी थाना क्षेत्रों से चोरी हुए थे।

पूछताछ में धर्मवीर ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए ही चोरी करता था। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। धर्मवीर ने खुलासा किया कि वह चोरी की मोटरसाइकिलें कम दामों पर एक शख्स गगन को बेचता था, जो गोकुलपुरी इलाके में रहता है। गगन लूनी गोल चक्कर के पास चोरी के वाहन लेने आता था और धर्मवीर उस पैसे से नशे का सामान खरीदता था।

आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि बेहद गंभीर है। वह अब तक चोरी, झपटमारी और एनडीपीएस एक्ट सहित 18 मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और चोरी के नेटवर्क की तलाश में जुटी है।

शाहदरा जिला पुलिस के उपायुक्त प्रशांत गौतम, आईपीएस ने बताया कि यह गिरफ्तारी एएटीएस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर अभियान चला रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद