सफल विवाह समझ, विश्वास और संवाद पर आधारित होता है : विजया रहाटकर अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग

राष्ट्रीय महिला आयोग के मार्गदर्शन में शुरू हो रहे 22 प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर्स : राष्ट्रीय महिला आयोग के मार्गदर्शन में परिवारिक समृद्धि को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 8 मार्च 2025 को 22 स्थानों पर 9 राज्यों में “तेरे मेरे सपने” – विवाह पूर्व संवाद केंद्र (प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर : PMC) शुरू हो रहे है। यह युवाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया एक अनूठा प्रयास है, जिसका उद्देश्य वैवाहिक जीवन से जुड़े भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान करना है ताकि दांपत्य जीवन अधिक स्वस्थ, खुशहाल और संतुलित बन सके। ये सभी सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।राष्ट्रीय महिला आयोग को प्राप्त होने वाली अधिकांश शिकायतें घरेलू विवादों से संबंधित होती हैं, जो अक्सर अव्यवहारिक अपेक्षाओं, संवाद की कमी और विवाह पूर्व उचित तैयारी न होने के कारण उत्पन्न होती हैं। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए, राष्ट्रीय महिला आयोग ने यह अनूठी पहल शुरू की है, जिससे खुले संवाद, सूचित निर्णय लेने और विवाह में आपसी सम्मान की संस्कृति को प्रोत्साहित किया जा सके।सरकार, सामाजिक संस्था एवं उद्योग जगत के सहयोग से यह संवाद केंद्र शुरू किए जाएंगे. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कल (8 मार्च) निम्नलिखित शहरों में ये संवाद केंद्र शुरू हो रहे है :फरीदाबाद (संचालन : हरियाणा महिला आयोग)* गुरुग्राम (संचालन : हरियाणा महिला आयोग)* नोएडा (संचालन : जिला अधिकारी कार्यालय)* गोरेगांव, बोरीवली, चांदीवली (मुंबई) (संचालन : एनजीओ के सहयोग से बृहन्मुंबई महापालिका)* जालना (संचालन : जिला अधिकारी कार्यालय)* नाशिक (संचालन : जिला अधिकारी कार्यालय)* लातूर (संचालन : जिला अधिकारी कार्यालय)* छत्रपती संभाजी नगर (संचालन : जिला अधिकारी कार्यालय)* उदयपुर (संचालन : जिला अधिकारी कार्यालय)* बीकानेर (संचालन : जिला अधिकारी कार्यालय)* खुर्दा, ओडिशा (संचालन : जिला अधिकारी कार्यालय)* भोपाल (संचालन : जिला अधिकारी कार्यालय)* बोटाद (संचालन : जिला अधिकारी कार्यालय)* नई दिल्ली (संचालन : अखिल भारतीय श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फरन्स)* तिरुवनंतपुरम (संचालन : स्त्री चेतना)* सांगोला, महाराष्ट्र (संचालन : मैत्रीण सलाह केंद्र)* सोलापूर, महाराष्ट्र (संचालन : मैत्रीण सलाह केंद्र)* नागपूर (संचालन : भारतीय स्त्री शक्ती)* झाबुआ, मध्य प्रदेश (संचालन : भारतीय स्त्री शक्ती)* सागर, मध्य प्रदेश (संचालन : भारतीय स्त्री शक्ती)राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने इस पहल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सफल विवाह केवल रीति-रिवाजों तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह समझ, विश्वास और संवाद पर आधारित होता है। ‘तेरे मेरे सपने’ युवाओं को आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने के लिए आवश्यक साधन प्रदान करेगा।“तेरे मेरे सपने” प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर में प्रशिक्षित परामर्शदाताओं द्वारा संरचित काउंसलिंग सेशन, कॉलेजों एवं समुदायों में कार्यशालाएँ और युवाओं व उनके परिवारों के बीच संवाद को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, समाज में विवाह एवं रिश्तों को लेकर सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। यह पहल युवाओं को विवाह से पहले जिम्मेदारियों और अपेक्षाओं को समझने में सहायता करेगी, संवेदनशील संवाद को प्रोत्साहित करेगी, मजबूत भावनात्मक संबंधों को बढ़ावा देगी और पारिवारिक मूल्यों की स्थिरता को बनाए रखने में सहायक बनेगी।यह कार्यक्रम जिला अधिकारी, सामाजिक संगठनों (NGOs) और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के सहयोग से संचालित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य घरेलू हिंसा, दुर्व्यवहार और वैवाहिक कलह के मामलों में कमी लाना है, ताकि वैवाहिक जीवन अधिक स्थिर और संतुलित बन सके।“तेरे मेरे सपने” केवल एक संवाद की शुरुआत नहीं है—यह एक ऐसे भविष्य की नींव रखने की दिशा में उठाया गया कदम है, जहाँ विवाह आपसी समझ, भावनात्मक शक्ति और साझा सपनों पर आधारित होंगे। दिल्ली से विजय गौड़ ब्यूरो चीफ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    हाल ही में आयोजित एक एआई समिट में प्रदर्शित रोबोट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में बुधवार को Tilak Marg Police Station में एक औपचारिक शिकायत…

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 18 फरवरी 2026:दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़े स्तर पर चलाए जा रहे फर्जी कमेटी घोटाले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी चंदरदीप चमोली उर्फ ‘मास्टर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    • By Leema
    • February 18, 2026
    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    • By Leema
    • February 18, 2026
    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    • By Leema
    • February 18, 2026
    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया