साइबर सेल ने फर्जी क्रिप्टो प्लेटफॉर्म का भंडाफोड़, पीड़ित से ठगे गए 31.75 लाख

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने एक बड़े साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए लुधियाना से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह “BitBank” नामक फर्जी क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को झांसा देकर करोड़ों की ठगी कर रहा था। इस मामले में एक पीड़ित से 31.75 लाख रुपये हड़प लिए गए थे।

शिकायत में दर्ज हुआ कि आरोपी ने पहले फेसबुक पर संपर्क किया और फिर खुद को ‘बिटबैंक’ का अधिकारी बताकर व्हाट्सऐप पर बातचीत शुरू की। इसके बाद पीड़ित को फर्जी ट्रेडिंग एप डाउनलोड करने के लिए उकसाया गया और ऊंचे मुनाफे का लालच देकर भारी रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई गई। निवेश के नाम पर शेयर और आईपीओ अलॉटमेंट के फर्जी झांसे दिए गए। जब ठगी का पता चला तो साइबर साउथ वेस्ट थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को सौंपी गई।

जांच के दौरान इंस्पेक्टर शिव राम की अगुवाई में टीम ने गहन तकनीकी विश्लेषण किया और लुधियाना निवासी 42 वर्षीय नितिन शर्मा को धर दबोचा। आरोपी को तब पकड़ा गया जब वह बैंक से 10 लाख रुपये नकद निकाल रहा था, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई। उसके मोबाइल से आपत्तिजनक व्हाट्सऐप चैट, लेन-देन के विवरण और डिजिटल सबूत बरामद हुए, जो सीधे साइबर फ्रॉड से जुड़े थे। जांच में यह भी सामने आया कि इस धोखाधड़ी में इस्तेमाल कई व्हाट्सऐप नंबर कंबोडिया से सक्रिय थे, जिससे इस साइबर अपराध का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन उजागर हुआ।

गिरफ्तार आरोपी नितिन शर्मा लुधियाना के अनाज मंडी का रहने वाला है और स्थानीय व्यवसाय से जुड़ा हुआ था। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है ताकि पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 18 फरवरी 2026:दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़े स्तर पर चलाए जा रहे फर्जी कमेटी घोटाले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी चंदरदीप चमोली उर्फ ‘मास्टर…

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बाजारों में सिलसिलेवार रात की चोरियों का खुलासा करते हुए 22 वर्षीय आरोपी पीयूष तुलस्वानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बदले की भावना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    • By Leema
    • February 18, 2026
    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    • By Leema
    • February 18, 2026
    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड