सोशल मीडिया लोकप्रिय पर भरोसेमंद हैं अखबार : प्रो. संजय द्विवेदी

आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक का आईटीएम विश्वविद्यालय, ग्वालियर में विशेष संवाद

पत्रकारिता एवं जनसंचार के छात्रों के अखबार का लोकार्पण

भोपाल, 24 अप्रैल। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो.संजय द्विवेदी का कहना है कि सोशल और डिजिटल मीडिया लोकप्रिय तो हैं पर लोग भरोसा प्रिंट मीडिया पर ही करते हैं। वे यहां आईटीएम विश्वविद्यालय, ग्वालियर के
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के द्वारा ‘मास्टरिंग द आर्ट ऑफ़ प्रिंट, रिपोर्टिंग, एडिटिंग, एंड डिजाइनिंग इन द मॉडर्न न्यूज़रूम’ विषय पर एक संवाद सत्र को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ओमवीर सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ.मनीष जैसल उपस्थित रहे।
प्रो.द्विवेदी ने कहा कि डिजिटल मीडिया और मीडिया कन्वर्जेन्स ने न्यूज़ संगठन के काम को आसान कर दिया है। न्यूज़ चैनल्स डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की मदद से किसी भी खबर को जनता तक आसानी से और तेज़ी से पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाली दुनिया संचार की दुनिया है, जहाँ इनफार्मेशन डिजिटल हो जाएगी लेकिन प्रिंट का अस्तित्व खत्म नहीं होगा।

इस अवसर पर पत्रकारिता विभाग के छात्रों द्वारा तैयार किए गए तीन समाचार पत्र – मार्गदर्शन, नवदृष्टि और इंकवाणी – का विमोचन भी किया गया। छात्रों ने इन समाचार पत्रों के माध्यम से अपनी लेखनी, कला और सोच का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने इन प्रयासों की सराहना की और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समापन सत्र में छात्रों ने प्रो.संजय द्विवेदी से सवाल किए एवं अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन असिस्टेंट प्रोफेसर अंकित कात्यायन द्वारा किया गया, कार्यक्रम की संचालक मोहिनी सेंगर रही।
कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर निधि भंडारी, असिस्टेंट प्रोफेसर उपजीत कौर और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार