आदर्श नगर पुलिस को बड़ी सफलता, मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में हुई मोबाइल लूट की घटना को पुलिस ने महज कुछ दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक आरोपी वीरेंद्र उर्फ वीरू आदतन अपराधी है और उस पर पहले भी लूटपाट व झपटमारी के पांच मामले दर्ज हैं।

2 मई की सुबह शिकायतकर्ता शिशुपाल नोएडा से अलीपुर जा रहे थे, तभी मेट्रो पिलर नंबर 102 के पास ट्रैफिक में फंसने के दौरान दो लड़कों ने अचानक आकर उनका मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। शिकायत पर 4 मई को आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालने और लोकल सोर्सेस से जानकारी जुटाने के बाद दोनों आरोपियों को शालीमार बाग इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भारत उर्फ रमन (32 वर्ष) और वीरेंद्र उर्फ वीरू (40 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने अपराध को जल्दी पैसा कमाने के मकसद से अंजाम देना कबूल किया। फिलहाल पुलिस केस प्रॉपर्टी की बरामदगी और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल