उत्तम नगर में हथियार के साथ संदिग्ध अपराधी गिरफ्तार

द्वारका जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक खतरनाक अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी रोहित पुत्र बिजेंद्र सिंह (उम्र 22 वर्ष) को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह उत्तम नगर थाना क्षेत्र में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में हेड कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार, हेड कॉन्स्टेबल गोपाल, कॉन्स्टेबल शिवराम और कॉन्स्टेबल राहुल शामिल थे। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल लोकेन्द्र कुमार कर रहे हैं।

20 सितंबर 2024 को उत्तम नगर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने शिव विहार स्थित डीडीए पार्क में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी रोहित ने पूछताछ में बताया कि उसने अवैध हथियार उत्तम नगर टर्मिनल के पास किसी व्यक्ति से खरीदा था और वह किसी आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने की योजना बना रहा था। इससे पहले कि वह कोई अपराध कर पाता, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में थाना उत्तम नगर में FIR नंबर 440/2024, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस अवैध हथियार के आपूर्तिकर्ता की तलाश में जुटी है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी