चलती ऑटो में यात्रियों से लूट करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में थे वांछित

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से यात्रियों को बैठाकर चलती ऑटो में लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाशों को दिल्ली पुलिस की सिविल लाइन्स थाना टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राजा उर्फ बाबुल और सोनू उर्फ छोटा ऑटो में पहले से बैठकर सवारी का इंतज़ार करते थे। जैसे ही ऑटो सुनसान इलाक़े में पहुंचता, वे यात्री का गला दबाकर बेहोश करते और मोबाइल, पर्स व अन्य सामान लूटकर फरार हो जाते।

10 मई को हुई ऐसी ही एक घटना में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपियों की पहचान कर उन्हें लोनी, गाज़ियाबाद से दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे 11 साल से इस तरह की लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो और एक लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जो कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई एक अन्य लूट से जुड़ा मिला है। आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज कई आपराधिक मामले भी सामने आए हैं। पुलिस अब उनके तीसरे साथी की तलाश कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार