दिनदहाड़े हुई 39 किलो चांदी-800 ग्राम सोने की लूट का पर्दाफाश, तीन शातिर लुटेरे दबोचे

दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भरत मंडपम के पास हुई सनसनीखेज लूट की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ टीम ने शानदार ऑपरेशन चलाते हुए तीन कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 37 किलो से ज्यादा चांदी, 200 ग्राम सोना और 1.86 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस की बहादुरी भी सामने आई, जब हाई-स्पीड चेज़ में एक एएसआई पर आरोपी ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिससे वह घायल हो गए।

घटना 24 सितंबर की है, जब ज्वेलर्स के कर्मचारी चांदनी चौक से लगभग 40 किलो चांदी और 870 ग्राम सोना हॉलमार्किंग करवाकर लौट रहे थे। तभी भरत मंडपम के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने उन्हें बंदूक की नोक पर रोककर बैग लूट लिया और फरार हो गए। मामला बेहद गंभीर होने पर इसे स्पेशल स्टाफ को सौंपा गया।

पुलिस ने चार दिनों तक मैनुअल और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपियों का पीछा किया। 28 सितंबर को करोल बाग में एक आरोपी को दबोच लिया गया, जिसने पूछताछ में अपने साथियों का नाम उगल दिया। इसके बाद खजूरी खास फ्लाईओवर के पास हाई-स्पीड चेज़ के दौरान पुलिस ने बाकी दो लुटेरों को पकड़ लिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन बहादुरी दिखाते हुए पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह (बुराड़ी), काकू उर्फ़ जय मालिक (रोहिणी) और विष्णु (किशनगंज) के रूप में हुई है। प्रदीप पहले भी लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। तीनों लुटेरों ने पूछताछ में लूट में इस्तेमाल स्कूटी और अपाचे बाइक का भी खुलासा किया।

दिल्ली पुलिस ने बरामदगी में 37.061 किलो चांदी, 229 ग्राम 22 कैरेट सोना, नकद ₹1.86 लाख, एक बलेनो कार, एक स्कूटी, अपाचे बाइक और लूट के समय पहने कपड़े बरामद किए हैं।

डीसीपी निधिन वल्सन ने बताया कि यह ऑपरेशन पुलिस की तेज़ कार्रवाई और बहादुरी का नतीजा है। फरार आरोपी प्रदीप उर्फ़ गोलू की तलाश जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश