दिल्ली क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी, कुख्यात ‘गोगी गैंग’ का सक्रिय सदस्य शिन्नी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने संगठित अपराध पर लगाम लगाने की मुहिम में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। गोगी गैंग का कुख्यात सदस्य सचिन खत्री उर्फ शिन्नी को पुलिस ने नरेला इलाके से गिरफ्तार कर लिया। वह फिरौती, फायरिंग, मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामलों में वांछित था।

पुलिस को HC राजेश और HC जनक के माध्यम से सचिन के ठिकाने की पुख्ता जानकारी मिली थी। इसके बाद इंस्पेक्टर पंकज ठाकरन के नेतृत्व में और एसीपी अशोक शर्मा की निगरानी में एक टीम गठित की गई, जिसने जाल बिछाकर उसे धर दबोचा।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सचिन ने सितंबर 2024 में अपने साथी अक्षय पंचाल के साथ नरेला में एक महिला के घर पर फिरौती के लिए गोलियां चलाई थीं। इसके अलावा अगस्त 2024 में अलीपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर से एक करोड़ की फिरौती मांगने और ऑफिस में घुसकर 5 लाख की लूट को अंजाम दिया था। अप्रैल 2025 में उसी शिकायतकर्ता पर दोबारा हमला भी किया गया ताकि केस वापस लेने का दबाव डाला जा सके।

सचिन की उम्र 26 वर्ष है और वह नरेला के बकनेर गांव का रहने वाला है। किशोरावस्था में ही वह गलत संगत में पड़ गया और गोगी गैंग का हिस्सा बन गया। तभी से वह अपराध की दुनिया में सक्रिय है और फरार चल रहा था।

इस गिरफ्तारी को दिल्ली पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ एक मजबूत कार्रवाई बताया है और आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी