दिल्ली पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार, 33 किलो नशीला पदार्थ बरामद

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने राजधानी में नशीले पदार्थों की सप्लाई में लिप्त दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 33 किलो उच्च गुणवत्ता वाला गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। यह नशीला पदार्थ ओडिशा-आंध्र प्रदेश की सीमा से मंगवाया गया था।
दिल्ली क्राइम ब्रांच के NR-II यूनिट को एक विशेष सूचना के आधार पर छापेमारी करने में सफलता मिली। पुलिस ने सबसे पहले आरोपी राहुल (32), निवासी जे.जे. कैंप नंबर 2, नांगलोई को गिरफ्तार किया, जो लंबे समय से दिल्ली में गांजा सप्लाई कर रहा था। राहुल ने पूछताछ में बताया कि उसने यह गांजा ओडिशा और आंध्र प्रदेश की सीमा से मंगवाया था और इसे दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी संदीप (37) को पहुंचाना था। इसके बाद पुलिस ने संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम ने एसआई प्रदीप दहिया की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर संदीप स्वामी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। इस टीम ने राहुल को 33 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। राहुल ने बताया कि वह आंध्र प्रदेश के इच्छापुरम रेलवे स्टेशन के पास से गांजा लाता था और इसके लिए उसे प्रति चक्कर हजार रुपये मिलते थे। राहुल ने बताया कि वह ‘राहुल उर्फ राजू’ नाम के व्यक्ति के कहने पर गांजा लाता था, जिसका असली नाम संदीप निकला।

दिल्ली पुलिस की इस कार्यवाही से नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल हुई है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार