दिल्ली में नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद, बिहार का तस्कर गिरफ्तार

स्पेशल सेल की उत्तरी रेंज टीम ने एक अंतरराज्यीय नकली करेंसी (FICN) रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए बिहार के बेतिया निवासी 22 वर्षीय नौशाद आलम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ₹500 के नकली नोटों की कुल ₹4 लाख की खेप बरामद की गई है। उसके पास से तस्करी में इस्तेमाल मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं।

चार महीने की लगातार निगरानी और खुफिया सूचनाओं के बाद विजय घाट बस स्टैंड, दिल्ली से नौशाद को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह बांग्लादेश बॉर्डर से मालदा (पश्चिम बंगाल) के जरिए नकली नोट मंगवाता था और देश के कई हिस्सों में सप्लाई करता था।

नौशाद ने बताया कि उसे ₹500 के नकली नोट ₹200 में मिलते थे और वह इन्हें ₹300 में बेचता था। वह अब तक बिहार और दिल्ली-एनसीआर में 4-5 खेप सप्लाई कर चुका है। जांच में यह भी सामने आया है कि बांग्लादेश से भारत में नकली करेंसी के जरिए आने वाला पैसा हथियारों की खरीद में इस्तेमाल हो रहा है।

स्पेशल सेल ने इस मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और बाकी सदस्यों की तलाश जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’