दिल्ली में बड़ा सेंधमारी कांड, मास्टरमाइंड रवि शंकर मिश्रा गिरफ्तार

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में हुई सेंधमारी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस हाई-प्रोफाइल केस का मास्टरमाइंड रवि शंकर मिश्रा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ऑफिस से 15 लाख रुपये चुराए थे। इससे पहले पुलिस इस गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जिनके पास से करीब 12.95 लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई थी। हालांकि, मुख्य आरोपी रवि शंकर मिश्रा लंबे समय से फरार था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।

मुखर्जी नगर थाने की पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और मुखबिरों की मदद से आखिरकार उसे शास्त्री नगर, दिल्ली से धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके पास से 4.65 लाख रुपये बरामद किए, जबकि उसके बैंक खाते में जमा 51,000 रुपये को फ्रीज कर दिया गया है।

गौरतलब है कि यह वारदात 12 जनवरी को हुई थी, जब एक व्यापारी के ऑफिस का ताला तोड़कर बदमाशों ने 15 लाख रुपये उड़ा लिए थे। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की और अंततः मास्टरमाइंड रवि शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

इस मामले में अब तक कुल 18,11,950 रुपये और एक बाइक बरामद हो चुकी है। पुलिस अब आरोपी के अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की संभावनाओं की भी जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद