देशभर के बड़े अस्पतालों में चोरी करने वाला ‘B.Tech चोर’ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की साउथ-ईस्ट ज़िला टीम ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने देश के बड़े-बड़े अस्पतालों को निशाना बनाकर हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पकड़ा गया आरोपी विकास (31) पेशे से B.Tech इंजीनियर है और पुणे के MIT कॉलेज से पढ़ा हुआ है।

आरोपी ने दिल्ली-NCR के अपोलो, फोर्टिस, मणिपाल और नोएडा के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल समेत जयपुर, मुंबई और पुणे में भी कई चोरियां की थीं। अपोलो अस्पताल, सरिता विहार में हुई चोरी के बाद दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने 400 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल कर उसे पहचानते हुए पहरगंज के एक होटल से दबोच लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी को डॉक्टरों से निजी दुश्मनी थी। कोरोना के इलाज के दौरान बिल में छूट न मिलने पर वह बुरी तरह कर्ज में डूब गया था और तभी से उसने बदला लेने की ठान ली थी।

उसका तरीका बेहद हाईटेक था। वह गूगल से अस्पतालों की जानकारी लेकर, बिना सिम वाले फोन और होटल वाई-फाई की मदद से लोकेशन ट्रेस से बचता था। चोरी के बाद फर्जी बिल बुक से सामान बेचकर सबूत मिटा देता था।

पुलिस ने उसके पास से चार लैपटॉप, एक मोबाइल फोन, एप्पल एयरपॉड, महंगे चश्मे और ₹6,100 नकद समेत चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपी पहले भी पुणे और मुंबई में छह मामलों में शामिल रह चुका है। फिलहाल नोएडा में दर्ज एक केस की भी पुष्टि की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई की निगरानी एसीपी ऑप्स श्री दिलीप सिंह और इंस्पेक्टर विष्णु दत्त ने की।

दिल्ली पुलिस की इस कामयाबी से न सिर्फ कई मामलों की गुत्थी सुलझी, बल्कि देशभर के अस्पतालों में डर का माहौल भी कम होगा।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान