पूर्वी दिल्ली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, युवती से छेड़छाड़ और लूट के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर 2025।
पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए एक ऊबर राइडर को गिरफ्तार किया है, जिसने न केवल एक युवती से छेड़छाड़ की बल्कि उसका बैग और नकदी भी लूट ली थी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ वह स्कूटर भी बरामद कर लिया है, जिसका इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने में किया गया था। आरोपी की पहचान अजय रायल (28) निवासी गणेश नगर, पांडव नगर, दिल्ली के रूप में हुई है।

घटना 24 अक्टूबर की है, जब पीड़िता, जो अल्मोड़ा (उत्तराखंड) से दिल्ली आई थी, दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आनंद विहार आईएसबीटी पर उतरी। उसने खोडा कॉलोनी जाने के लिए ऊबर बुक की। लेकिन चालक ने गाड़ी को सही रास्ते पर ले जाने के बजाय रास्ता बदल दिया और कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज के पास सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने युवती के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। जब युवती ने शोर मचाया, तो पास के इलाके से दो लोग मदद के लिए बाहर आए। उन्हें देखकर आरोपी भाग निकला, लेकिन जाने से पहले उसने युवती का बैग छीन लिया, जिसमें ₹5,000 नकद और निजी सामान था। मोबाइल फोन छीनने की भी कोशिश की और धक्का देकर मौके से फरार हो गया।

पीड़िता ने तुरंत साहस दिखाते हुए पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया की देखरेख में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसे एसीपी मधु विहार के निर्देशन में काम करने का निर्देश दिया गया।

टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपी के भागने का पूरा रूट ट्रैक किया। जांच में पता चला कि आरोपी ने ऊबर की मूल गाड़ी का इस्तेमाल न करते हुए दूसरी स्कूटी से वारदात को अंजाम दिया था। तकनीकी निगरानी और स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपी को पांडव नगर इलाके से दबोच लिया गया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अजय रायल 12वीं पास है और ऊबर राइडर के तौर पर काम करता है। वारदात के बाद उसने पीड़िता का बैग फेंक दिया था, जिसमें से नकदी निकाल ली थी। पुलिस को सीसीटीवी में एक कबाड़ी द्वारा उस फेंके गए बैग को उठाते हुए भी देखा गया है।

पुलिस ने आरोपी की स्कूटी (DL7SBV-*****) को भी बरामद कर लिया है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धनिया (IPS) ने बताया कि यह कार्रवाई महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच की दक्षता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को यह संदेश मिलना चाहिए कि कानून से बच निकलना असंभव है।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और अन्य संभावित पीड़ितों या घटनाओं की भी पड़ताल जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    नागरिकों एवं आगंतुकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जन-सुविधा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् (एनडीएमसी) ने कनॉट प्लेस स्थित…

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के थाना पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान एक ऐसे आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन