प्रीत विहार पुलिस की तत्परता से दो मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, बाइक और चोरी का मोबाइल बरामद

दिल्ली के पूर्वी जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रीत विहार पुलिस ने दो शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक चोरी किया गया सैमसंग मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है।

गश्त के दौरान पुलिस को नागराज मार्ग पर एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने पीछा कर आरोपी अरुण को पकड़ लिया। पूछताछ में अरुण ने बताया कि उसने और उसके साथी तोफिक ने मिलकर निर्माण विहार इलाके में एक राहगीर से मोबाइल छीना था।

पुलिस ने तोफिक को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि दोनों नशे के आदी हैं और पैसों की जरूरत के चलते स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद