यमुना की स्वच्छता के संदेश के साथ यमुना ट्राफी का 10वां संस्करण शुरू, डीडीए की जीत

नई दिल्ली। यमुना की स्वच्छता को समर्पित यमुना ट्राफी 2024-25 के 10वें संस्करण का भव्य शुभारंभ रविवार को सीडब्ल्यूजी ग्राउंड, अक्षरधाम, दिल्ली में हुआ। इस टूर्नामेंट का आयोजन इंडियन डेवलपमेंट फॉर हूमेन केयर और इंडियन मीडिया वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

पहला मुकाबला दिल्ली पुलिस ऑफिसर्स इलेवन और डीडीए ऑफिसर्स इलेवन के बीच खेला गया। दिल्ली पुलिस ऑफिसर्स इलेवन की कप्तानी पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने की, जबकि डीडीए ऑफिसर्स इलेवन की कमान डीडीए वाइस चेयरमैन शुभाशीष पांडा ने संभाली। मैच का शुभारंभ इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज एवं एनजीटी के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने टॉस कराकर किया।

डीडीए ऑफिसर्स इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 143 रन बनाए। डीडीए की तरफ से अरुण डबास ने 31 गेंदों पर 57 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली, जिससे टीम को मजबूत स्कोर मिला। दिल्ली पुलिस की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.5 ओवर में 128 रन बनाए, लेकिन वे 15 रनों से मुकाबला हार गए।

दिल्ली पुलिस की तरफ से एडिशनल डीसीपी दीपेंद्र ने 22 रन बनाए और चार महत्वपूर्ण विकेट भी लिए। वहीं, डीडीए के शुभाशीष पांडा ने पारी की शुरुआत की और नीरव पटेल को बेस्ट फील्डर का खिताब मिला। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अरुण डबास को उनकी शानदार पारी और ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने कहा, “यमुना की सफाई को लेकर सभी नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है, और हमें इसे मिलकर साफ रखने का संकल्प लेना चाहिए।” डीडीए के वाइस चेयरमैन शुभाशीष पांडा ने कहा, “हम यमुना की सफाई के लिए प्रतिबद्ध हैं और समय-समय पर घाटों को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने यमुना ट्राफी के 10वें संस्करण के आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यमुना की साफ-सफाई में सरकारी एजेंसियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की साझेदारी महत्वपूर्ण है।”

इस कार्यक्रम में आयोजक समिति के सदस्य आचार्य श्री विक्रमादित्य, ललित वत्स, जोगेंद्र सोलंकी, अजय कौल, विजय शर्मा समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ