गैंगवार का बदला: हिमांशु भाऊ गैंग का सक्रिय शूटर मथुरा से गिरफ्तार, हरियाणा पुलिस को सौंपा

नई दिल्ली। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के एक सक्रिय सदस्य को मथुरा के बरसाना से गिरफ्तार कर लिया है। यह शूटर हरियाणा के रोहतक में प्रतिद्वंदी गैंग लीडर अंकित उर्फ बाबा के चाचा की हत्या के मामले में वांछित था।

पुलिस के मुताबिक 1 जून 2025 को अंकित बाबा के चाचा अनिल कुमार की रोहतक में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या गैंगवार में पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। दरअसल, 2019 में शुरू हुई दो गैंगों के बीच दुश्मनी ने कई लोगों की जान ली है। 2022 में हिमांशु भाऊ के चचेरे भाई रोहित उर्फ बजरंग और उसके चाचा की हत्या अंकित बाबा गैंग द्वारा करवाई गई थी। उसी हत्या का बदला लेने के लिए अनिल कुमार की हत्या की गई। इस मामले में पहले ही चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

14 जुलाई को एसआई मोहित यादव को सूचना मिली कि हिमांशु भाऊ गैंग का एक सक्रिय सदस्य बरसाना, मथुरा में छुपा हुआ है। इंस्पेक्टर अरुण सिंधु के नेतृत्व और एसीपी अरविंद कुमार के निर्देशन में क्राइम ब्रांच की एआरएससी टीम ने तुरंत छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार शूटर को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद हरियाणा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपी पहले भी दिल्ली स्पेशल सेल में दर्ज एक केस में शामिल रह चुका है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई ने गैंगवार की इस कड़ी में बड़ी सफलता दिलाई है और आने वाली गैंगवार घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार