12 घंटे में लूट का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

दिल्ली के बाड़ा हिंदू राव इलाके में एक मजदूर से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन कुख्यात लुटेरों को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पीड़ित की गर्दन उसके ही मफलर से दबाकर 6,000 रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया था। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सर्विलांस के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों—मोंटू उर्फ मनीष और जतिन उर्फ आशीष—को टेलीवाड़ा इलाके से धर दबोचा, जबकि उनके साथी दिलीप उर्फ राजकुमार को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास से लूटी गई रकम में से 2,050 रुपये और पीड़ित का वीवो मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और जल्दी पैसे कमाने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे। मोंटू और दिलीप पहले भी लूट, झपटमारी और चोरी के कई मामलों में शामिल रह चुके हैं, जबकि जतिन हाल ही में अपराध की दुनिया में उतरा था।

फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है और आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ