16 साल बाद पकड़ा गया फिरौती के लिए अपहरण का आरोपी, सब्जी बेचकर छिपा रहा था पहचान

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 16 साल से फरार चल रहे अपहरण और फिरौती के आरोपी सफदर अली उर्फ़ साधु को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर साल 2009 में एक युवक का अपहरण कर उसे उत्तर प्रदेश के बिसौली में बंधक बनाकर फिरौती मांगने का आरोप था। कोर्ट ने आरोपी को 2012 में भगोड़ा घोषित कर दिया था।

क्राइम ब्रांच की ईस्ट रेंज-II की टीम ने लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को पूर्वी दिल्ली की एक सब्जी मंडी से धरदबोचा। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में दिल्ली-एनसीआर और बरेली तक लगातार दबिश दी। जांच में पता चला कि आरोपी दिल्ली की सब्जी मंडियों में खुद को सब्जी विक्रेता बताकर रह रहा था। पुलिस ने सब्जी विक्रेता के वेश में मंडियों में नजर रखकर आरोपी की पहचान की।

पूछताछ में सफदर अली ने बताया कि उसकी बहन शमा ने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ कालिचरण नामक युवक से शादी कर ली थी, जिससे नाराज़ होकर उसने और उसके परिवार ने युवक का अपहरण कर लिया था। तब से वह लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा और पुलिस से बचता रहा।

क्राइम ब्रांच की इस कामयाबी को बड़े आपराधिक मामलों में एक बड़ी गिरफ्तारी के तौर पर देखा जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 सिर्फ खेल का उत्सव नहीं रही, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंतता का भी बेहतरीन प्रदर्शन साबित हुई। टूर्नामेंट के दौरान हर…

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – Doctors XI ने 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 के रोमांचक फाइनल में Ministry of Civil Aviation XI (MOCA XI) को हराकर खिताब अपने नाम कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति