567 किलो गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड धराया, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गांजा तस्करी का किंगपिन कहे जाने वाला कुख्यात अपराधी धर्मवीर उर्फ पल्ला को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर राजस्थान पुलिस ने 567 किलो गांजा की तस्करी के मामले में ₹10,000 का इनाम घोषित किया था। यह गिरफ्तारी नरेला स्थित सिंघु बॉर्डर के पास की गई, जहां क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर उसे दबोच लिया।

धर्मवीर पल्ला थाना इंदरपुरी का घोषित बदमाश है और दिल्ली-एनसीआर में गांजा सप्लाई करने वाले बड़े नेटवर्क का सरगना माना जाता है। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में 26 जुलाई 2024 को पकड़े गए 567 किलो गांजा के मामले में वह फरार चल रहा था। उस वक्त एक मिनी ट्रक और एक स्विफ्ट कार से लाखों रुपये की ड्रग्स बरामद हुई थी और पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया था, जबकि धर्मवीर फरार हो गया था।

आरोपी की हिस्ट्री भी उतनी ही खतरनाक है। वह न केवल ड्रग्स तस्करी में बल्कि पुलिस पर हमले, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर मामलों में भी शामिल रहा है। वर्ष 2022 में उसने दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स टीम पर पथराव और फायरिंग करवाई थी, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम की सक्रियता और तकनीकी निगरानी के जरिए इस फरार और खतरनाक अपराधी को पकड़ना एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। मामला अब आगे की जांच में है।

  • Leema

    Related Posts

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    ( के.आर. मंगालम विश्वविद्यालय ने “भूमि सुपोषण फॉर वन हेल्थ” पहल का आयोजन कर मिट्टी और मानव स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया इस कार्यक्रम में लगभग 200प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें…

    बंगाल जीत पर दिल्ली में जश्न, सीएम रेखा गुप्ता ने काली मंदिर में किया पूजन

    पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद दिल्ली में जश्न का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ सीआर पार्क स्थित काली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    बंगाल जीत पर दिल्ली में जश्न, सीएम रेखा गुप्ता ने काली मंदिर में किया पूजन

    बंगाल जीत पर दिल्ली में जश्न, सीएम रेखा गुप्ता ने काली मंदिर में किया पूजन

    दिल्ली में कारोबार को बड़ी राहत, अब लाइसेंस मिलेगा लाइफटाइम; नई व्यवस्था लागू

    दिल्ली में कारोबार को बड़ी राहत, अब लाइसेंस मिलेगा लाइफटाइम; नई व्यवस्था लागू

    वर्क-फ्रॉम-होम ठगी का भंडाफोड़, राजस्थान से 20 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

    वर्क-फ्रॉम-होम ठगी का भंडाफोड़, राजस्थान से 20 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

    कल्याणपुरी में अवैध शराब का बड़ा खुलासा, 120 लीटर से ज्यादा शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    कल्याणपुरी में अवैध शराब का बड़ा खुलासा, 120 लीटर से ज्यादा शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    शाहदरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; 53 पेटी शराब बरामद

    शाहदरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; 53 पेटी शराब बरामद