70 गाड़ियों की चोरी करने वाला कुख्यात ऑटो लिफ्टर पटियाला से गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच की AHTU टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 70 से अधिक ऑटो चोरी के मामलों में वांछित कुख्यात ऑटो लिफ्टर अवतार सिंह उर्फ हनी सिंह को पंजाब के पटियाला जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से कानून की गिरफ्त से बचता फिर रहा था और दिल्ली के कई थानों में उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। चार मामलों में वह अदालत द्वारा घोषित अपराधी (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) है, जबकि एक मामले में गैर-जमानती वारंट और दूसरे में धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई जारी है।

क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर अवतार सिंह को पंजाब के गांव लाखो माजरा से धर दबोचा। वह पहले दिल्ली के रानी बाग और विकास नगर में रहता था, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा।

अवतार सिंह 8वीं तक पढ़ा है और उसने मायापुरी में काम करते हुए अन्य ऑटो लिफ्टर्स से वाहन चोरी के गुर सीखे। जल्दी पैसे कमाने की चाह में वह संगठित वाहन चोरी के जाल में फंस गया। अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि उसके खिलाफ 70 वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। उसका भाई गुरजीत सिंह उर्फ हैप्पी भी इसी तरह के अपराधों में संलिप्त है और इस वक्त तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अवतार सिंह को निम्नलिखित मामलों में अदालत ने फरार घोषित किया है:थाना ख्याला, एफआईआर 4980/2021,थाना मायापुरी, एफआईआर 163/2014,थाना तिलक नगर, एफआईआर 5553/2021,थाना नांगलोई, एफआईआर 36687/2017

इसके अलावा, रानी बाग थाना क्षेत्र के दो मामलों में उस पर कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट और धारा 82 की कार्यवाही भी शुरू कर दी है।

AHTU की टीम में इंस्पेक्टर मनोज दहिया के नेतृत्व में एएसआई राजेश, हेड कांस्टेबल अजीत और जय किशन शामिल थे। इस गिरफ्तारी को क्राइम ब्रांच के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे दिल्ली और आस-पास के इलाकों में संगठित वाहन चोरी पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

डीसीपी क्राइम ब्रांच विक्रम सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ हमारी निरंतर और रणनीतिक निगरानी का नतीजा है। पुलिस टीम की सतर्कता और तकनीकी निगरानी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कोई भी अपराधी कानून से बच नहीं सकता।

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद