RWA गामा-1 चुनाव: मनोज भाटी फिर बने अध्यक्ष, राजेंद्र भाटी का हुआ भव्य स्वागत

आज सेक्टर गामा-1 के आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) चुनाव के संबंध में आम सभा की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सेक्टरवासियों ने सबसे पहले यमुना विकास प्राधिकरण के नव-नियुक्त महाप्रबंधक श्री राजेंद्र भाटी (चिठेरा) का भव्य स्वागत किया। फूलमालाओं और शुभकामनाओं के साथ उनका सम्मान किया गया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता, श्री मनोज भाटी (बोडाकी), जिन्होंने पहले भी सेक्टर के विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं, को दोबारा आरडब्ल्यूए गामा-1 का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता श्री संतराम भाटी को आरडब्ल्यूए का संरक्षक नियुक्त किया गया।

आम सभा में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी जल्द ही शेष कार्यकारिणी का गठन करेंगे और आवश्यक कार्यवाही के लिए उपनिबंधक कार्यालय को सूचित करेंगे।

इस विशेष सभा में कई प्रमुख व्यक्तित्वों ने भाग लिया, जिनमें पूर्व अध्यक्ष राजू नागर, तेजसिंह नागर, रणवीर प्रिंसिपल, सुरेंद्र शर्मा, तेजपाल भाटी, महेश भाटी, यतेन्द्र नागर, एडवोकेट ठा. दलबीर सिंह, लोकेश शर्मा, सतेंद्र भाटी, राजेंद्र नागर, लाखन भाटी, पीसी शर्मा, संजय शर्मा, चंद्रशेखर यादव, रमेश जी, विंग कमांडर आरएन शुक्ला, महेश सलेमपुर, जेपीएस रावत, अनिल चेची, परशुराम यादव, महेंद्र यादव, नरेंद्र नागर और बच्चीराम रतूड़ी समेत कई अन्य सेक्टरवासी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी ने आरडब्ल्यूए की नई टीम को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में सेक्टर के विकास की आशा व्यक्त की।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार