दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 1 करोड़ की ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो पिछले छह सालों से कानून की गिरफ्त से बाहर था। आरोपी तरुण कुमार (29), जो कि हरियाणा के करनाल का निवासी है, साल 2019 से फरार चल रहा था। उस पर 1 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है।

दरअसल, 2019 में शिकायतकर्ता सुनील जुनेजा को मोहम्मद अशरफ नाम के व्यक्ति ने निवेश का लालच देकर ठगा था। उसने दावा किया था कि यदि वह अपनी कंपनी में 1 करोड़ रुपये नकद निवेश करता है, तो उसे 1.25 करोड़ रुपये आरटीजीएस के माध्यम से वापस मिलेंगे। इस ऑफर के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने रकम जुटाई और 15 जनवरी 2019 को करनाल में आरोपी तरुण कुमार और अजीत को यह राशि सौंप दी। लेकिन इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी थी, और मोहम्मद अशरफ की गिरफ्तारी भी हो चुकी थी, लेकिन तरुण कुमार और उसके अन्य साथी लगातार पुलिस से बचते रहे।

क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज टीम, जिसमें एसआई पंकज, एसआई विकास, एएसआई भोला नाथ और एएसआई राजीव शामिल थे, ने इस केस की गहन जांच शुरू की। तकनीकी निगरानी और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर टीम को जानकारी मिली कि आरोपी करनाल के सेक्टर-3 में छिपा हुआ है। इसके बाद 19 फरवरी 2025 को छापेमारी की गई और 20 फरवरी को आरोपी को धर दबोचा गया।

पूछताछ में पता चला कि तरुण कुमार ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की पढ़ाई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से की थी और वह इंश्योरेंस सेक्टर में काम करता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा और अलग-अलग काम भी करता रहा।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि इस गिरफ्तारी से ठगी के इस बड़े मामले में अहम सफलता मिली है और पुलिस अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक सौगात प्रस्तुत करते हुए गायक अमरजीत सिंह बिजली ने अपने नवीनतम आधिकारिक म्यूज़िक वीडियो “शिव का रूप” को रिलीज़…

    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    Delhi Police की क्राइम ब्रांच ने मयूर विहार फेज-1 इलाके में हुए हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में वांछित शातिर अपराधी सरफराज उर्फ फराज (28) को गिरफ्तार कर लिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    • By Leema
    • February 15, 2026
    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    • By Leema
    • February 15, 2026
    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    • By Leema
    • February 15, 2026
    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    दिल्ली पुलिस रेज़िंग डे पर IMWA Women’s XI की शानदार जीत, 60 रन के लक्ष्य को किया आसानी से पार

    • By Leema
    • February 14, 2026
    दिल्ली पुलिस रेज़िंग डे पर IMWA Women’s XI की शानदार जीत, 60 रन के लक्ष्य को किया आसानी से पार