दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: झपटमार गिरोह का पर्दाफाश, स्कूटी और मोबाइल बरामद


मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने झपटमारी की वारदात में शामिल 19 वर्षीय आरोपी पीयूष को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी से तीन मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने उसके पास से दो चोरी के मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है।


मामला 25 फरवरी का है, जब रात करीब 11:15 बजे उत्तम नगर जा रहे एक युवक का iPhone झपट लिया गया। घटना झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के पास हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच शुरू की और संदिग्ध स्कूटी को चिन्हित किया, जो 24 फरवरी को सराय रोहिल्ला इलाके से चोरी हुई थी।

जांच के दौरान पीयूष की पहचान हुई और उसे सदर बाजार के मोतिया खान से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपने नाबालिग साथी (17 साल) के साथ मिलकर वारदात करने की बात कबूल की।
आरोपियों की निशानदेही पर एक और चोरी का मोबाइल बरामद हुआ, जो प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में झपटमारी के एक अन्य केस से जुड़ा था। साथ ही, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और कपड़े भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। आरोपी पीयूष 7वीं कक्षा तक पढ़ा है और झपटमारी की कई घटनाओं में शामिल रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन